उत्तराखंड राज्य सलाहकार श्रम संविदा बोर्ड के अध्यक्ष कैलाश पंत का काशीपुर भाजपा ने किया जोरदार स्वागत

उत्तराखंड राज्य सलाहकार श्रम संविदा बोर्ड के अध्यक्ष कैलाश पंत का काशीपुर भाजपा ने किया जोरदार स्वागत

 

 

काशीपुर। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा रविवार दोपहर को यहां रतन सिनेमा रोड स्थित एसआरएस मॉल में उत्तराखंड राज्य सलाहकार श्रम संविदा बोर्ड के अध्यक्ष कैलाश पंत का वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पीसीयू चेयरमैन राम मेहरोत्रा के साथ मिलकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान अपने संबोधन में कैलाश पंत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं पर आधारित पार्टी है। पार्टी में कार्यकर्ता ही सर्वोपरि हैं। वे कार्यकर्ताओं के अनुरोध पर ही यहां आते हैं और स्वागत से अभिभूत हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की अच्छी सोच से हम कार्य करते हैं और सत्ता में आते हैं। एक सवाल का जवाब देते हुए श्री पंत ने कहा कि एक चुनाव के बाद कार्यकर्ता अगले चुनाव की तैयारी में जुट जाते हैं। यही वजह है कि भाजपा हमेशा बूथ लेबल पर मजबूत रहती है। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत से जीत कर एक बार फिर केन्द्रीय सत्ता पर काबिज होगी। वहीं पीसीयू चेयरमैन राम मेहरोत्रा ने श्री पंत को दायित्व मिलने पर उन्हें बधाई दी। साथ ही मेयर चुनाव के बाबत पूछे जाने पर कहा कि संगठन यदि उन्हें टिकट देता है तो वे निश्चित ही मेयर सीट पर चुनाव लड़ेंगे। कार्यक्रम में मेयर उषा चौधरी, अभिषेक गोयल, बृजेश पाल, रजत सिद्धू, डा. गिरीश तिवारी, गुरबख्श सिंह बग्गा, सीमा चौहान, मोहन बिष्ट, विपिन अरोरा, रवि प्रजापति, समरपाल चौधरी, लवीश अरोरा, सुधा शर्मा, राहुल पैगिया, मंजू यादव, अमित सिंह, सुरेश सैनी, घनश्याम सैनी, वैशाली गुप्ता, राजीव अरोरा बच्चू आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement