दिनेशपुर मटकोटा सड़क की जर्जर हालत को लेकर प्रर्दशन

दिनेशपुर । 75 करोड़ से बनी दिनेशपुर – मटकोटा सड़क एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। वही करोड़ो रुपाए से बनी सड़क कुछ दिनों में जर्जर हालत होने पर सड़क को लेकर कई बार विभिन्न संस्था व राजनीतिक पार्टियां धरना प्रदर्शन कर चुकी हैं । इस दौरान लगातार सड़क की पुनर्निर्माण की मांग कर रहे हैं , लेकिन उसके बावजूद प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। वही पांचवे रविवार आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सांकेतिक उपवास रख धरना प्रदर्शन किया। साथ भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक पार्टियों ने भी समर्थन दिया।

बता दें कि दिनेशपुर – मटकोटा मार्ग जिसको लेकर कई बार आंदोलन हुआ है । साथ ही कई राजनीतिक पार्टियों ने मार्ग को लेकर कई वायदे किए गए हैं । जिसके बाद भी धरातल पर कार्य होता हआ नजर नहीं आ रहा है । वहीं स्थानीय विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे और उनके बेटे भी कई बार लोगों को सड़क बनाने व जांच का आश्वासन भी दिए गए , लेकिन कई साल बीत जाने के बाद भी आज लोग परेशान हैं । वही लोग आंदोलन करने को मजबूर हैं । इस दौरान सड़क की गुणवत्ता को लेकर आरटीआई में मांगी सूचना में बहुत सारी बात सामने आई थी । इस पर पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष रवि कुमार ने सड़क में हुए घोटाले की जांच की मांग की थी , लेकिन अभी तक कार्यदायी संस्था पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है । वहीं जब इस सड़क के बारे में विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे से बात की गई तो हर बार की तरह उनका एक ही जवाब रहा कि बहुत जल्द इस रोड को बनवा दिया जाएगा । आपको बता दें कि हफ्ते भर में इस रोड में गिर कर दो मौतें हो चुकी हैं और लगातार कई सालों से यह सिलसिला जारी है । कुछ साल भर में इस रोड में गिरकर 5 दर्जन से भी अधिक लोगों की मौत व आए दिन दुर्घटना होते नजर आ चुकी है । जिसके बाद भी प्रशासन इसकी सुधन नहीं ले रहा है । गौरतलब है कि 75 करोड़ की लागत से बनी क्षतिग्रस्त गदरपुर मटकोटा मार्ग का एक बार फिर बदहाल जर्जर हालत में पहुंच गई है । जिस पर के बता दे कि बिबादो से घिरा बहुचर्चित गदरपुर मटकोटा मार्ग फिर एक बार सुर्खियों में है। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुभाष के नेतृत्व में पांचवे रविवार भी सांकेतिक उपवास रख धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। वही धरना प्रदर्शन के दौरान विभिन्न राजनैतिक पटिया, सामाजिक लोगो के साथ साथ आम लोगो ने भी समर्थन दिया। इस दौरान सुभाष ने कहा कि अगर अतिसीघ्र प्रशासन सड़क का पुरारनिर्माण की कार्रवाही नहीं करती है तो आम आदमी पार्टी जनता के साथ मिलर महाआंदोलन के लिए मजबूर होंगे जिसका जिम्मेदार सरकार होंगे। साथ में स्थानीय विधायक के आवास का भी घेराव करेंगे। धरना प्रदर्शन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता किशोर हालदार, कांग्रेस नेता विकास विश्वास, वरिष्ठ समाज सेवी सुब्रत विश्वास, एडवोकेट संजय आईस, सुसिल भक्त, मानिक रंजन, नरेश राय, मंगल विश्वास, महेंद्र शर्मा, नवनीत सिंह आदि लोग सांकेतिक धरना प्रर्दशन में मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement