आर. ए. एन किड्स में मची एनुअल बोनांजा की धूम

आर. ए. एन किड्स में मची एनुअल बोनांजा की धूम

4 नवंबर 2023 को आर. ए. एन किड्स स्कूल के प्रांगण में क्लास एफ 1 (नर्सरी) का एनुअल बोनांजा ‘जंगल में मंगल’ बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभ आरंभ विंग कमांडर एच.के. राय सर (चेयरमैन) एवं श्रीमती मधु राय द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया। सर्वप्रथम विद्यालय की प्रधानाचार्या ने सभी अतिथियों व माता-पिता का स्वागत किया। एफ 1 के नन्हे मुन्ने बच्चों ने स्वागत नृत्य, ओल्ड मैकडोनाल्ड डांस, सिंब्बा का जन्मदिन, योग, और फैशन शो प्रस्तुत करके सबको मंत्रमुग्ध कर / दिया। कार्यक्रम में माता-पिता के लिए कई खेलों का आयोजन किया गया तथा उपहार प्रदान किए गए। इस अफसर विद्यालय के चेयरमैन विंग कमांडर एच. के. राय सर व श्रीमती मधु राय ने माता पिता को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की । इस आयोजन में श्रीमती व श्री कुमार, श्री बजरंगी राय आदि उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement