यूक्रेन से वापिस लौटे दिनेशपुर निवासी अमन से मिले विधायक ठुकराल, परिजनों को दी बधाई

रूद्रपुर । यूक्रेन से सकुशल अपने घर दिनेशपुर लौटे अमन राय पुत्र दीपांकर राय का विधायक राजकुमार ठुकराल ने उनके निवास पर पहुंचकर स्वागत करते परिवारजनो को बधाई दी। बता दें दिनेशपुर के अमन राय मेडिकल चिकित्सा के लिए यूक्रेन गये हुए थे। युद्ध के बाद पैदा हुए हालातों के चलते वह यूक्रेन में ही फंसे हुए थे जिसके चलते परिजनों की चिंता बढ़ती जा रही थी। आपरेशन गंगा अभियान के तहत यूक्रेन से अन्य छात्रों के साथ दिनेशपुर के अमन राय को भी सकुशल वापस लाया गया। अमन की घर वापसी से परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गयी। अमन के वापस लौटने पर विधायक ठुकराल ने भी उनके निवास पर पहुंचकर अमन का स्वागत किया और परिजनों को बधाई दी। इस दौरान भोला हाल्दार, दुलाल मल्लिक, राजेश बजाज, प्रदीप मालंगी, भक्त दास, आकाश मण्डल, सुनीता मिस्त्री, प्रभा विश्वास, रवि सरकार, विपुल मण्डल, जाकिर लाला, अरूण विश्वास, रवि, आयुष राय आदि समेत कई लोग मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement