सिडकुल की कंपनी से हुई लाखों की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी चालक गिरफ्तार

रुद्रपुर। उधम सिंह नगर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए चंद घंटों में 32 लाख रुपयों की चोरी का खुलासा कर दिया है।
गत दिवस डायल 112 नम्बर से समय 10.05 बजे प्रतीक द्वारा मोबाइल नंबर 7895830668 से सूचना दी कि उनकी फैक्टरी में रात को पैसो की चोरी हो गई है। उक्त सूचना पर पुलिस चौकी सिडकुल थाना पन्तनगर से प्रभारी पुलिस चौकी सिडकुल मुकेश मिश्रा अधीनस्थों के साथ मौके पर सिडकुल के प्लाट न0 91 तुलब्रास फार्मलेशन पर पहुंचे। और संस्थान पर लगे हुए समस्त सीसीटीवी कैमरो को चैक किया, तो एक व्यक्ति जो कि संदिग्ध प्रतीत हो रहा था जिसे कम्पनी स्वामी राजेन्द्र तुलस्वान व उनके पुत्र प्रतीक तुलस्यान को दिखाया गया। जिनके द्वारा बताया गया कि उक्त व्यक्ति उनका चालक मोहित प्रतीत हो रहा है जो कि आज ड्यूटी पर नहीं आया है।
उक्त सम्बन्ध में वादी प्रतीक तुलस्यान पुत्र राजेन्द्र तुलस्यान निवासी सेक्टर IIDCप्लाट न0 91 तुलब्रास फार्मलेशन सिडकुल पन्तनगर जिला उधम सिंह नगर की तहरीरी सूचना पर थाने में अज्ञात के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। उक्त अभियोग के त्वरित अनावरण हेतु थाना से उपमहानिरीक्षक / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरिंदरजीत सिंह के दिशा निर्देशन में टीम गठित की गयी। जिस पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही कर सुरागरसी / पतारसी जारी रखते हुए सीसीटीवी कैमरों के मदद से प्रतीत संदिग्ध व्यक्ति की तलाश व माल मुल्ज़िमान की तलाश करते हुए मुखबिर की सूचना पर प्रीतबिहार नियर सेन्ट मार्क स्कूल रुद्रपुर जिला उधम सिंह नगर से उक्त चालक मोहित गुप्ता पुत्र श्याम सुन्दरगुप्ता निवासी ग्राम बोदला थाना कारगिल जिला आगरा उत्तर प्रदेश उम्र 30 वर्ष हाल किरायेदार प्रीतबिहार नियर सेन्ट मार्क स्कूल रुद्रपुर के पास घर से अभियुक्त मोहित उपरोक्त को मय चोरी के माल के गिरफ्तार किया गया।
मुकदमा उपरोक्त में धारा 411 भादवि की बढोत्तरी की गयी। चोरी हुआ माल 32 लाख रुपये नकद व 10 ग्राम के लगभग 39 चांदी के सिक्के व 02 चैक 101272 ब्लैक चैक एवं 101273 INDOPACK LIMITED के HP का लैपटॉप बैग अभियुक्त के किराये के घर प्रीतबिहार से बरामद किया गया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement