परिजनों संग नैनीताल पहुंचे पूर्व कप्तान धोनी

परिजनों संग नैनीताल पहुंचे पूर्व कप्तान धोनी

 

कैची धाम के साथ ,भीमताल ,अल्मोड़ा ,रामगढ़ जाने का भी है कार्यक्रम

 

पंतनगर मंगलवार की सुबह 11:50 बजे इंडिगो एयर की फ्लाइट से क्रिकेटर व इंडिया टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, पत्नी साक्षी व बेटी संग एयरपोर्ट पहुंचे बताया जा रहा वो कैची धाम जायेगे और बाबा के दर्शन भी करेगे

उनके साथ उनके कई दोस्त भी पहुंचे है महेंद्र सिंह धोनी एयरपोर्ट में लगभग आधा घंटा रुके इस दौरान धोनी ने एयरपोर्ट कर्मियों के साथ फोटो भी खिंचवाई

इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी, पत्नी साक्षी व बेटी और दोस्तों के साथ एक ऑडी व पांच फॉर्च्यूनर में सवार होकर नैनीताल के लिए रवाना हो गए

एयरपोर्ट कर्मियों के अनुसार, यह सभी लोग छुट्टियां मनाने के लिए उत्तराखंड के कुमाऊं पहुंचे हैं

20 नवंबर को इंडिगो की फ्लाइट से ही इन सभी लोगों का दिल्ली जाने का टिकट बुक है। उन्होंने बताया कि इस दौरान धोनी अपने पैतृक गांव अल्मोड़ा भी जाएंगे। साथ ही भीमताल व रामगढ़ जाने का भी उनका कार्यक्रम है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement