टनल में फंसे मजदूरों की कुशलता को कांग्रेस ने हवन यज्ञ किया

टनल में फंसे मजदूरों की कुशलता को कांग्रेस ने हवन यज्ञ किया

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने राज्य सरकार पर कई सवाल खड़े किए

देहरादून कांग्रेस ने उत्तरकाशी टनल में फंसे मजदूरों की कुशलता के लिये हवन किया और भगवान से टनल में फंसे 41 मजदूरों को जल्द बाहर निकालने को लेकर दुआ की इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा मुख्य यजमान थे
इस दौरान अध्यक्ष माहरा ने टनल में फसे मजदूरों को लेकर राज्य सरकार की कार्य प्रणाली पर सवाल खड़े किये उन्होंने कहा सरकार मात्र हवा हवाई बातें कर आम जनता को बेवकूफ बना रही है
प्रदेश अध्यक्ष माहरा ने कहा धामी सरकार श्रमिकों को लेकर असवेदनशील है केंद्र सरकार और राज्य सरकार का बचाव कार्य सिर्फ बातों में है धरातल में कुछ नही दिख रहा है

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement