द्रोणासागर रोड स्थित कांग्रेस नवचेतना भवन में विक्रम संवत २०७९ चैत्र शुक्ल प्रतिपदा, हिन्दू नववर्ष एवं चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने हवन यज्ञ का आयोजन किया

काशीपुर। द्रोणासागर रोड स्थित कांग्रेस नवचेतना भवन में विक्रम संवत २०७९ चैत्र शुक्ल प्रतिपदा, हिन्दू नववर्ष एवं चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने हवन यज्ञ का आयोजन किया। मुख्य यजमान कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र चंद्र सिंह बाबा रहे। पं. लक्ष्मी दत्त जोशी ने विधि विधान से पूजा अर्चना व हवन यज्ञ किया। नरेंद्र चन्द्र सिंह बाबा ने समस्त क्षेत्रवासियों को हिंदू नव वर्ष एवं चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि नव संवत्सर का सूर्य आपके आपके जीवन में खुशहाली लाए। इस दौरान विमल गुड़िया, उमेश जोशी एडवोकेट, मुक्ता सिंह, डा. दीपिका गुड़िया आत्रेय, जतिन नरूला, हरीश कुमार सिंह एडवोकेट, अलका पाल, चेतन अरोरा, प्रभात साहनी, जितेन्द्र सरस्वती, अर्पित मेहरोत्रा, अब्दुल कादिर, माजिद अली, महेंद्र लोहिया, इंदूमान, मंसूर अली मंसूरी आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement