महिला दिवस पर कृष्णा हॉस्पिटल ने पुलिस लाइन में लगाया स्वास्थ्य शिविर, किया मुफ्त उपचार

रुद्रपुर। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर सिविल लाइन स्थित कृष्णा हॉस्पिटल एण्ड क्रिटीकल केयर सेन्टर द्वारा शहर स्थित पुलिस लाइन में स्वास्थ्य कैम्प लगाया गया। जिसका उद्घाटन जिले के एसएसपी बरिंदरजीत सिंह ने किया। वहीं कैम्प में फिजीशियन डॉ. पान्डे, गायनी डॉ. रुबि गुप्ता, मिली सरकार व बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. पारस अग्रवाल ने लोगों को परामर्श दिया। इस दौरान पुलिस लाइन निवासी व पुलिस लाइन एवं एसएसपी कार्यालय में कार्यरत महिलाओं व पुलिसकर्मी एवं उनके परिजनों ने उपचार कराया व चिकित्सकों से परामर्श लिया।

महिला दिवस पर कृष्णा हॉस्पिटल ने पुलिस लाइन में लगाया स्वास्थ्य शिविर, किया मुफ्त उपचार

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement