स्वर्गीय मनीष चिटकारा की याद में परिजनों ने श्मशान घाट समिति को दान किया फ्रिज

किच्छा। शहर के युवा व्यवसाई एवं समाजसेवी स्वर्गीय मनीष चिटकारा की याद में आज उनके परिजनों ने किच्छा श्मशान घाट समिति को डीप फ्रीज दान किया। इस मौके पर स्वर्गीय मनीष चिटकारा के पिता गिरीश चिटकारा व उनके भाई योगी चिटकारा ने डीप फ्रीज अपने पुत्र की याद में किच्छा श्मशान भूमि समिति को दान दिया। इस मौके पर किच्छा विधायक प्रतिनिधि गौरव बेहड़, श्मशान घाट समिति के अध्यक्ष सतीश अरोरा, गिरीश चिटकारा, ओमप्रकाश दुआ, समाजसेवी दिनेश भाटिया, गुड्डू तिवारी, गौरव बेहड़, चन्दरपाल चिटकारा, राजीव चिटकारा, मयंक चिटकारा, डिंपल चीटकारा, पंकज पापनेजा, दीपक अरोरा, कुलदीप सिंह लक्की, मनीष सिड़ाना, रोमी टक्कर, दीप हंसपाल, भानु शर्मा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement