नेशनल कराटे चैम्पियनषिप में जेसीज के क्षितिज सिंह को स्वर्ण व वंश सिंह थापा को कांस्यपदक

रुद्रपुर।जेसीज पब्लिक स्कूल रुद्रपुर के कक्षा पाँच के विद्यार्थी वंश सिंह थापा एवं कक्षा दस के विद्यार्थी क्षितिज सिंह ने 26 से 28 दिसम्बर तक यूनिवर्सिटी आॅफ कोटा, राजस्थान में भारतीय ओलम्पिक संघ द्वारा अधिकृत राजस्थान स्टेट ओलम्पिक एसोसिएशन व स्कूल गेम्स फेडरेशन आॅफ इंडिया एवं एसोसिएशन आॅफ इंडियन यूनिवर्सिटीज के तत्वावधान में

नेशनल कराटे चैम्पियनषिप में जेसीज के क्षितिज सिंह को स्वर्ण व वंश सिंह थापा को कांस्यपदक

एन.के.एफ. कराटे डू फेडरेशन आॅफ इंडिया द्वारा आयोजित एन.के.एफ.आई. द्वितीय नेशनल कराटे चैम्पियनशिप में अमेच्योर कराटे एसोसिएशन आॅफ उत्तराखण्ड के नेतृत्व में राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए 14 से 15 आयु वर्ग में क्षितिज सिंह ने स्वर्णपदक एवं 10 से 11 आयु वर्ग में वंश सिंह थापा ने कांस्यपदक प्राप्त किया। विदित हो कि क्षितिज सिंह ने इससे पूर्व भी राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए वर्ष 2020-21 में हरियाणा में आयोजित कराटे प्रतियोगिता में स्वर्णपदक तथा चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में आयोजित नार्थ इंडिया नेशनल कराटे चैम्पियनशिप में स्वर्णपदक प्राप्त किया।

दोनों खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर उत्तराखण्ड राज्य एवं जिले के साथ-साथ विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबन्धन समिति के महासचिव सुरजीत सिंह ग्रोवर, प्रधानाचार्य, उपप्रधानाचार्य एवं शिक्षकों ने विजयी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement