मुंह दबाकर कर दी पत्नी की हत्या, फिर खुद जा पहुंचा पुलिस चौकी, जानिये घटनाक्रम

रुद्रपुर। शहर से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक पति ने अपनी पत्नी का मर्डर कर दिया और कोतवाली जाकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। जिस पर पुलिस को विश्वास नहीं हुआ और पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घटनास्थल पर पहुंचकर लाश को देखकर पुलिस हैरान हो गई। जिसके बाद चौकी पुलिस ने आला अधिकारी को मामले से अवगत कराया।
बता दें रुद्रपुर के भदईपुरा में पत्नी का मुंह दबाकर पति ने हत्या कर दी है। हत्या करने के बाद पति कोतवाली पहुंचा और पुलिस को पत्नी की हत्या की बात बताई। उसके मुंह से हत्याकांड की बात सुनकर पुलिस के होश उड़ गये।। तत्काल उसे हिरासत में लेकर पुलिस मौके पर पहुंची। जहां पत्नी की लाश पड़ी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार खेड़ा निवासी 26 साल की फराह की शादी भदईपुरा निवासी मशरूफ से कुछ माह पहले हुई थी। बुधवार रात को खाना खाकर दोनों अपने कमरे में सो गए थे। जिसके बाद सुबह किसी बात पर मशरूफ ने फराह का मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद वह सीधे कोतवाली चले गया। कोतवाली पहुंचकर उसने पुलिस को बताया कि उसने पत्नी का मुंह दबाकर हत्या कर दी है। सीओ सिटी अभय सिंह, कोतवाल विक्रम राठौर, एसएसआई सतीश चंद्र कापड़ी उसे लेकर भदईपुरा पहुंचे। जहां फराह की लाश बैड में पड़ी हुई थी। हत्याकांड की खबर पुलिस ने खेड़ा निवासी मायके वालों को घटना की जानकारी दी और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्यारोपी पति को हिरासत में ले लिया है। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि हत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement