आरएएन स्कूल ने उत्तराखंड उत्तरप्रदेश ही नही पूरे देश का नाम रोशन किया : भट्ट 

आरएएन स्कूल ने उत्तराखंड उत्तरप्रदेश ही नही पूरे देश का नाम रोशन किया : भट्ट

आरएएन स्कूल ने उत्तराखंड उत्तरप्रदेश ही नही पूरे देश का नाम रोशन किया : भट्ट 

35वां वार्षिकोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमो की धूम रही

आरएएन स्कूल ने उत्तराखंड उत्तरप्रदेश ही नही पूरे देश का नाम रोशन किया : भट्ट 

स्कूल के प्रबंधन ने सफल कार्यक्रम के लिये आभार जताया

आरएएन स्कूल ने उत्तराखंड उत्तरप्रदेश ही नही पूरे देश का नाम रोशन किया : भट्ट 

रुद्रपुर आरएएन पब्लिक स्कूल डिबडिबा में बड़े हर्षोल्लास से 35वां वार्षिकोत्सव मनाया गया इस मौके पर —”तमसो माँ ज्योतिर्गमय” के तहत कई सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए

आरएएनपब्लिक स्कूल डिबडिबा के प्रागंण में बङे हर्षोल्लास से दोनों शाखाओं ने सम्मिलित रूप से वार्षिकोत्सव समारोह बङे धूमधाम से मनाया गया

इस मौके पर मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख विशेष अतिथि विधायक शिव अरोरा ,मेयर रामपाल, डीएम रामपुर रविन्द्र कुमार माँदड, क्षेत्रीय अधिकारी सीबीएसई डॉ. रणबीर सिंह विद्यालय संस्थापक विंग कमांडर एच० के ०राय, मधु राय , विद्यालय डायरेक्टर मोहित राय , निर्देशिका निधि राय, प्रधानाचार्या भावना भनोट (भूरारानी) एवं, प्रधानाचार्या वंदना शर्मा (डिबडिबा ), उद्योगपति शिव कुमार , राजकुमार ठुकराल , चित्रक मित्तल सरदार कुलवंत सिंह ,हिमांशु गाबा ने सम्मिलित रूप से माँ सरस्वती के समक्ष दीपक प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया

तत्पश्चात विद्यालय निर्देशक मोहित राय द्वारा अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया गया

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की इंद्र धनुषी रंगों की श्रृंखला में सर्वप्रथम गणेश वंदना की अद्भुत प्रस्तुति के साथ आरंभ हुई उत्तराखंड की संस्कृति पर गीत , विभिन्न संस्कृतियों को समेटता फ्यूजन नृत्य, कक्षा 5 के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत अंग्रेजी गीत, कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण गुरु शिष्य परंपरा की भव्यता पर प्रस्तुत गुरुओं की महिमा नाटक -“तमसों माँ ज्योतिर्गमय ने” गुरुओं के चरणों में अपने श्रद्धा सुमन समर्पित किए ताकि गुरु शिष्य की परंपरा नई पीढ़ी तक पहुँच सके

भारत की भिन्न-भिन्न क्षेत्रों की उपलब्धियों की झलकियाँ’ प्रस्तुत करते हुए बच्चों ने ,मार्शल आर्ट ‘ गतका तथा सलंम्भम , हनुमान चालीसा की अद्वितीय प्रस्तुति , भरत नाट्य संग योगा प्रस्तुति, सैन्य जीवन के बलिदानों की प्रस्तुति ने सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया

कार्यक्रम के दौरान सीबीएसई 2023 -24 की हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले टॉपर – आर. ए. एन. पब्लिक स्कूल के सूर्यांश यादव (98.2), सीरत कौर-तथा कार्तिकेय अग्रवाल ने -(98%) , हार्दिक सिंह ने (98%), दीपांशु कुमार ने (97.8%), पावनी पपनेजा ने(-97.4%), अंशिका अग्रवाल (97.4) एवं काव्यांश अग्रवाल ने (96.8%) प्रतिशत अंक लाकर न केवल अपने विद्यालय का अपितु अपने शहर का भी नाम रोशन किया । मुख्य अतिथि ने इन सभी विद्यार्थियों को नगद पुरुस्कार तथा ट्राफी दे कर सम्मानित करते हुए प्रोत्साहित किया

मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने अपने उद्बोधन में आर.ए एन पब्लिक स्कूल की शिक्षा प्रणाली की प्रशंसा करते हुए छात्रों से कहा कि भारत एक विकसित देश है और आज का युवा एक सुदृढ़ स्तम्भ है इसलिए वे अपने कौशलों का विकास कर समाज व देश की प्रगति में अपना योगदान देने करे

उन्होने कहा कि आरएएन स्कूल न केवल शिक्षा के क्षेत्र में ही नहीं अपितु अन्य क्षेत्रों में भी अपनी पहचान बनाता हुआ अपने क्षेत्र का सर्वश्रेष्ठ विद्यालय है जो कि विद्यालय संस्थापक विंग कमांडर एच. के. राय के योग्य मागदर्शन एवं अथक प्रयासों का परिणाम है

विशिष्ठ अतिथि बलदेव सिंह औलख ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों द्वारा प्रदर्शित नैतिक मूल्यों आदर्शों तथा समसामयिक विषयों की सराहना की तथा बच्चों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे देश के बङे शहरों तथा विदेशों में पहुँच कर अपनी मेहनत तथा लगन से सफलता की ऊँचाइयों को छू रहे हैं

बच्चों को सुसंस्कृत बनाने का कार्य आर एएन स्कूल परिवार बखूबी कर रहा है

डा. रणवीर सिंह जी ने विद्यालय के चेयर मैन हरीश राय को बधाई देते हुए कहा कि सीबीएसई देहरादून रीजन में आरएएन स्कूल अपनी सशक्त पहचान बना चुका है

विद्यालय की प्रधानाचार्या भावना भनोट (भूरारानी)ने वार्षिक आख्या में विद्यालय की 35 वर्षीय उपलब्धियों की गौरवपूर्ण यात्रा से अवगत करवाया प्रधानाचार्या वंदना शर्मा (डिबडिबा ) ने उपस्थित अतिथियों तथा अभिभावकों आभार व्यक्त किया

इस अवसर पर शहर के डा. प्रशांत पाठक, डा. सिंह , रचना अरोरा , सुधांशु गाबा, रवि सिडाना ,राजन राठौर, अजय चड्डा और अभिभावक उपस्थिति रहे

कार्यक्रम के अंत में सूक्ष्म जलपान के साथ हर्षोल्लास भरे माहौल में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement