कुंडा थाना पुलिस ने दो शराब तस्करों को किया गिरफ्तार

कुंडा थाना पुलिस ने दो शराब तस्करों को किया गिरफ्तार

 

 

काशीपुर। थाना कुण्डा पुलिस द्वारा आपरेशन प्रहार के तहत 02 शराब तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 20 पेटियों में रखे देशी मसालेदार शराब के 960 पव्वे और एक ई-रिक्शा बरामद किया है। विस्तृत जानकारी देते हुए सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में चलाये जा रहे आपरेशन प्रहार के तहत जनपद को नशा मुक्त किये जाने के सम्बन्ध में समय-समय पर दिये जा रहे निर्देशों के तहत प्रभारी निरीक्षक कुण्डा दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में शुक्रवार को सूर्या पुलिस चौकी प्रभारी राजेन्द्र प्रसाद व उनके हमराही फोर्स द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर केवीआर अस्पताल से आगे कुदइयोंवाला तिराहा के पास चैकिंग के दौरान एक ई-रिक्शा संख्या-यूके18-ईआर-4566 से दो शराब तस्करों के कब्जे से 20 गत्ते की पेटियों में 960 पव्वे देशी मसालेदार अवैध “पिकनिक” मार्का शराब बरामद हुई, जो कि बेचने के लिए लाई जा रही थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त पवन कापड़ी पुत्र गिरीश चन्द्र कापड़ी निवासी ग्राम-सतगड थाना-कनालीछीना जिला-पिथौरागढ व दूसरे (ई-रिक्शा चालक) ने अपना नाम गुरुप्रीत सिंह पुत्र चरनजीत सिंह निवासी ग्राम-बक्सौरा थाना-कुण्डा बताया गया है। सीओ ने बताया कि दौराने गिरफ्तारी ज्ञात हुआ कि अभियुक्त पवन कापडी काशीपुर की देशी शराब की दुकान में सैल्समैन का काम करता है तथा इसी के द्वारा आसपास के क्षेत्रों में डिमाण्ड के अनुसार माल की तस्करी की जाती है। उक्त माल बरामदगी के आधार पर गिरफ्तार दोनों अभियुक्तगण पर धारा 60/72 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तारी व बरामदगी पुलिस टीम में कांस्टेबल कुन्दन सिंह भौर्याल और गिरीश पाटनी भी थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement