रामनगर पब्लिक स्कूल एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया

रामनगर पब्लिक स्कूल एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया

 

 

 

रामनगर। रामनगर पब्लिक स्कूल एसोसिएशन की आवश्यक बैठक में पूर्व कार्यकारिणी का कार्यकाल पूरा होने पर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें रामनगर पब्लिक स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष एसपीएस रावत सीएमडी ग्रीन फील्ड अकादमी, उपाध्यक्ष अतुल छिमवाल डायरेक्टर डीडीसीएमपी स्कूल, सचिव हिमांशु जोशी प्रधानाचार्य श्री गुरुनानक पब्लिक स्कूल बसई, कोषाध्यक्ष हिमांशु मिश्रा इंचार्ज ओक बर्ड्स स्कूल, सहसचिव पंकज मेहरा डायरेक्टर मेहरा पब्लिक स्कूल, सोशल मीडिया इंचार्ज श्रीमती निधि मेहरा प्रधानाचार्य स्टेपिंग स्टोन पब्लिक स्कूल को चुना गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारी को संगठन के सदस्यों ने बधाई दी। नवनियुक्त अध्यक्ष एसपीएस रावत ने कहा कि बच्चों की अच्छी शिक्षा व संस्कारों के साथ सरकार के साथ पब्लिक स्कूलों का तालमेल बेहतर होगा इस विषय पर वह जल्दी ही उच्च शिक्षा अधिकारियों से वार्ता करेंगे। भविष्य में पब्लिक स्कूल एसोसिएशन के हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य करने की आकांक्षा व्यक्त की गई। वहीं, ग्रेट मिशन स्कूल के डायरेक्टर प्रसून श्रीवास्तव वाइस प्रेसीडेंट तराई पब्लिक स्कूल्स एसोसिएशन एवं पूर्व प्रेसीडेंट पब्लिक स्कूल एसोसिएशन रामनगर ने कहा कि पब्लिक स्कूलों को बेहतर बनाएं रखने के लिए कार्य करने को वे पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने उपस्थित जनों से भी आह्वान किया कि बच्चों को अच्छे संस्कार दें ताकि वे भलीपूर्वक शिक्षा ग्रहण कर राष्ट्र के नवनिर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प लेने में जरा भी पीछे न रहें। बैठक में प्रणय श्रीवास्तव, दून पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर खगेंद्र भट्ट, शाइनिंग स्टार के डायरेक्टर डीएस नेगी, मदर ग्लोरी पब्लिक स्कूल की संस्थापक मीना पांथरी, ओक बर्ड्स स्कूल की प्रधानाचार्य सुखदा मिश्रा और यूएसआर पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर सुदीप रावत मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement