युवक को टक्कर मारकर घायल करने के आरोप में पुलिस ने एक डम्पर के अज्ञात चालक पर मुकदमा कायम किया

युवक को टक्कर मारकर घायल करने के आरोप में पुलिस ने एक डम्पर के अज्ञात चालक पर मुकदमा कायम किया

काशीपुर। फैक्ट्री के बाहर खड़े युवक को टक्कर मारकर घायल करने के आरोप में पुलिस ने एक डम्पर के अज्ञात चालक पर मुकदमा कायम किया है। सैनिक कालौनी, हेमपुर निवासी सुनीता देवी पत्नी पप्पू ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका पुत्र चंदन रामनगर रोड पर रम्पुरा स्थित एक फैक्ट्री में कार्य करता है। बीती 24 दिसंबर की सायं करीब सवा सात बजे फैक्ट्री के बाहर डम्पर संख्या-यूके-15सीए-1285 के अज्ञात चालक ने टक्कर मारकर उसे घायल कर दिया। गंभीर हालत में चंदन को मुरादाबाद के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। पुलिस ने डम्पर के अज्ञात चालक पर मुकदमा कायम कर लिया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement