रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में कोविड प्रभारी रहे डॉ. गौरव अग्रवाल ने दिया इस्तीफा, जानिये कारण

रुद्रपुर। जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ गौरव अग्रवाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपने इस्तीफे का कारण अपनी व्यस्तता को बताया है। बता दें कोरोना काल में डॉ गौरव अग्रवाल मेडिकल कॉलेज में कोविड प्रभारी रहे थे और उन्होंने हजारों लोगों को दुरुस्त किया था। अब अपनी व्यस्तता के चलते डॉ गौरव अग्रवाल ने जवाहर लाल नेहरु जिला चिकित्सालय के फिजीशियन पद से इस्तीफा दे दिया है। अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक को सौंपे पत्र में डॉ गौरव अग्रवाल ने अपने व्यक्तिगत कारणों से कार्य न कर पाने की बात कही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement