चांदी का मुकुट पहनाकर मनाया नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य का जन्म दिन

चांदी का मुकुट पहनाकर मनाया नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य का जन्म दिन

रूद्रपुर। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य का जन्म दिन कांग्रेसियों ने धूमधाम से मनाया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा एवं महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा की अगुवाई में रूद्रपुर के कांग्रेसियों ने गाजे बाजों के साथ हल्द्वानी पहुंचकर यशपाल आर्य को जन्म दिन की बधाई दी।

रूद्रपुर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गाजे बाजों के साथ हल्द्वानी में यशपाल आर्य के आवास पहुंचे। यहां पर हिमांशु गावा, सीपी शर्मा सहित अन्य कांग्रेसियों ने यशपाल आर्य को चांदी का मुकुट और बड़ी माला पहनाकर उनका जोरदार अभिनंदन किया। साथ ही उन्हें शॉल ओढ़ाकर और पुष्प गुच्छ देकर जन्म दिन की बधाई दी। इस दौरान विशाल केक भी काटा गया। यशपाल आर्य ने सभी को केक िऽलाया। सभी ने नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के दीर्घायु होने की कामना की।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि यशपाल आर्य ने अपनी सरल स्वभाव और स्वच्छ छवि से राजनीति में अलग पहचान बनायी है। उन्होंने विभिन्न दायित्वों पर रहते हुए प्रदेश को नई दिशा देने का काम किया है। उन्होंने प्रदेश में कांग्रेस को मजबूत बनाने में अहम योगदान दिया है। गावा ने कहा कि उनके द्वारा पार्टी हित में किये जा रहे कार्यों की बदौलत निश्चित ही भविष्य में कांग्रेस पुनः प्रदेश में सत्ता की बागडोर संभालेगी। यशपाल आर्य ने रूद्रपुर से पहुंचे हिमांशु गावा सहित अन्य सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यत्तफ़ किया। उन्होंने कहा कि जो लोग दूर-दूर से उन्हें आशीर्वाद देने आए हैं, वही उनकी ताकत है। कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए यशपाल आर्य ने कहा कि भाजपा का पतन निश्चित ही है। भाजपा की जनविरोधी नीतियाेंं से जनता का मोह भंग हो चुका है। देश और प्रदेश में आने वाला समय कांग्रेस का है। हम सब मिलकर प्रदेश के विकास में सहयोगी बनेंगे और उत्तराऽंड को प्रगति के पथ पर ले जाने के लिए संकल्पबद्ध रहेंगे।

इस दौरान महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा, सौरभ चिलाना, गणेश उपाध्याय, योगेश चौहान, सुनील आर्य, सतीश कुमार, मता रानी, बाबू विश्वकर्मा, भूपेन्द्र कुमार, ज्योति टम्टा, सपना गिल, उमा सरकार, बाबू खान, अरशद खां, असलम जावेद, मोहन खेड़ा, अशोक आर्य, नंद किशोर गंगवार, शुभम रस्तौगी, जयप्रकाश, रमेश बोरा, वजीर अहमद, राजेश कुमार, रोहताश पटेल, उमेद सिंह बिष्ट, अर्जुन विश्वास, संजीव सिंह, अरूण तनेजा, नारायण हालदार, राजकुमार बजाज, अक्षय बाबा, चेतन शर्मा, प्रियांस विश्वास, शैलेन्द्र शर्मा, बाबू खान, साहिब खान फैजराज खान, अरशद खान, नाजिम रजा, कामरान खान, शादाब, हाजी नवी रजा, अकील मियां,शुभम रस्तौगी, रवि, अमन तिवारी, सचिन वर्मा, गिरधर सिंह फर्त्याल, कन्हैया लाल, दान सिंह नयाल, रवि कुशवाहा, फरमूद हुसैन, शुभम खन्ना, नवनीत राव, राहुल सिंह, अजीत सिंह आदि शामिल थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement