एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय में लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर की ओर से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया

एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय में लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर की ओर से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया

काशीपुर।‌ रामनगर रोड स्थित एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय में लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर की ओर से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें क्लब के अधिकांश सदस्यों ने रक्तदान किया। स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का उद्घाटन राजकीय चिकित्सालय के सीएमएस डा. खेमपाल ने किया। रक्तदान शिविर का प्रमुख उद्देश्य समाज के प्रत्येक नागरिक को रक्तदान के प्रति जागरूक करना रहा। अपने संबोधन में क्लब अध्यक्ष ला. अमित गर्ग ने कहा कि रक्तदान किसी भी व्यक्ति को जीवन दान देता है। किसी भी घटना, दुर्घटना या बीमारी के चलते किसी व्यक्ति को रक्त की आवश्यकता पड़ती है और कोई व्यक्ति रक्तदान करने की हामी भरता है तो पीड़ित और उसके तीमारदारों को उस व्यक्ति में ईश्वर नजर आता है। ईश्वर के इसी स्वरूप को बनाए रखने के लिए उन्होंने आमजन से समय-समय पर अवश्य ही रक्तदान करते रहने का आहवान किया। इस दौरान…..आदि लायन बंधु उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement