लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर द्वारा नगर क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की गई

लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर द्वारा नगर क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की गई

काशीपुर। हाड़ कंपाती ठंड में निर्धन और असहाय लोगों को राहत पहुंचाने के मकसद से लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर द्वारा नगर क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की गई। क्लब अध्यक्ष ला. अमित गर्ग, सचिव ला. मोहित अग्रवाल, कोषाध्यक्ष ला. आशीष पैगिया, सचिन अग्रवाल, अपूर्व मेहरोत्रा व भूपेश नरूला आदि ने स्टेडियम तिराहा, चीमा चौराहा, महाराणा प्रताप चौक, टांडा तिराहा, डिजाइन सेंटर व स्पर्श हॉस्पिटल के पास लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर की ओर से रात के वक्त अलाव जलाने की व्यवस्था कर ठंड से कांप रहे लोगों को राहत प्रदान की। गौरतलब है कि लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर समय-समय पर समाजसेवा के कार्य कर निर्धन और असहाय लोगों की सहायता करने में अग्रणीय रहता है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement