कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने दिया इस्तीफा, कार्यकारी अध्यक्ष भी जल्द सौंपेंगे इस्तीफा

देहरादून। बीते दिनों हुए पांच राज्यों में हुए विधानसभा में कांग्रेस पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। जिसके बाद से कांग्रेस के लोगों के इस्तीफे की शुरुआत हो गई है। उत्तराखण्ड में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने मंगलवार दोपहर की अपना इस्तीफा दे दिया। जिसमें बाद उत्तराखण्ड में बनाये गए कार्यकारी अध्यक्ष भी जल्द अपना इस्तीफा देंगे। वहीं कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी हार के बाद सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों के इस्तीफे मांगे थे। जिसके बाद उत्तराखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने मंगलवार को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। वहीं उत्तराखण्ड में बनाये गए चार कार्यकारी अध्यक्ष अध्यक्ष रंजीत रावत, भुवन कापड़ी, जीतराम टम्टा और तिलक राज बेहड़ भी अब जल्द ही इस्तीफा देंगे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement