अपराध के साथ साथ यातायात व्यवस्था दुरुस्त करना भी प्राथमिकता: SSP मंजूनाथ

रुद्रपुर। जिले के नए कप्तान मंजूनाथ टीसी ने चार्ज ले लिया है। इस दौरान मंजूनाथ टीसी ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था को दुरुस्त किया जायेगा, लोगों से सामंजस्य बनाकर पुलिस अपना कार्य करेगी। अपराधों के साथ साथ यातायात व्यवस्था को भी दुरुस्त किया जायेगा। अपराधियों को संरक्षण नहीं दिया जायेगा जबकि अपराधियों पर नकेल कसी जायेगी। साथ ही नए कप्तान मंजूनाथ टीसी ने जिलेभर के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये हैं। बता दें इससे पूर्व आईपीएस मंजूनाथ टीसी रुद्रपुर के सीओ रहे हैं, जिसके चलते उनका लोगों से खास लगाव है और शहरभर से पूरी तरह वाकिफ भी हैं।

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement