सामाजिक संस्था क्लीन एंड ग्रीन ने पत्रकार पवन बाठला को जिला उपाध्यक्ष मुकुल मानव को नगर महामंत्री व जुगनू खान को प्रदेश मीडिया प्रभारी की दी जिम्मेदारी,सम्मानित करते हुए कही यह बात

काशीपुर। समाजसेवा का पर्याय बनती जा रही सामाजिक संस्था क्लीन एंड ग्रीन के प्रदेश अध्यक्ष विक्की कुमार सौदा ने बताया कि संस्था द्वारा काशीपुर में जल्द ही एक बड़ा कार्यक्रम कराये जाने पर संस्था के अन्य पदाधिकारियों से विचार विमर्श किया जा रहा है। आर्यनगर रोड स्थित कार्यालय पर आयोजित एक बैठक में पत्रकार पवन बाठला को जिला उपाध्यक्ष व मुकुल मानव को नगर महामंत्री नामित करते हुए श्री सौदा ने अपेक्षा की कि इससे संगठन और मजबूत होगा। अपेक्षित सहयोग के लिए संस्था के संरक्षक सुखदेव सिंह नामधारी का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने बताया कि शहर को स्वच्छ रखने, पर्यावरण को प्रदूषित न होने देने, सामाजिक एकता को बनाए रखने के साथ ही क्लीन एंड ग्रीन संस्था शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी बेहतर सुधार के लिए संकल्पबद्ध.है। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष सपरा, प्रदेश कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश विश्नोई, प्रदेश मीडिया प्रभारी जुगनू खान नगर महामंत्री मुकुल मानव समेत संस्था के पदाधिकारी व सदस्यगण उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement