पूर्व विधायक ठुकराल व दर्जा राज्यमंत्री उत्तम दत्ता ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर माल्यार्पण किया

पूर्व विधायक ठुकराल व दर्जा राज्यमंत्री उत्तम दत्ता ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर माल्यार्पण किया

रुद्रपुर।आज ट्रांजिट कैंप में स्वामी विवेकानंद यंग क्लब द्वारा कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर मुख्य अतिथि दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता व पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल एवं मेयर रामपाल सिंह ने स्वामी विवेकानन्द जी की मूर्ति मालर्पण एवं दीप प्रज्वलित किया। इस दौरान पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के लिए प्रेरणा है। महज 25 वर्ष की आयु में सन्यास लेने वाले स्वामी विवेकानंद को रामकृष्ण परमहंस जैसे गुरु मिले। उन्होंने रामकृष्ण मिशन की स्थापना की। अमेरिका में आयोजित हुई धर्म संसद में हिंदी में भाषण देकर हर भारतीय को गौरवमयी महसूस कराया। उनके ज्ञानवर्धक विचार हर युवा की तरक्की में मार्गदर्शक है। युवा उनके विचारों का अनुसरण कर सफलता प्राप्त कर सकता है। इसी कारण स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इस दौरान तरुण दत्ता संजय ठुकराल संजीव गुप्ता पूर्व पार्षद दिलीप अधिकारी कार्यक्रम संयोजक परिमल राय निर्मल मंडल मोनू निषाद बाबू सरदार सिद्धार्थ सरकार विधान मंडल चाइना मॉडल कोकण बंचड नरेश सरकार सुअल्सना मोतीवाला अनूप विश्वास रामपद विश्वास गोपी गुप्ता अशोक यादव कृष्णपत विश्वास एनल सरकार विप्लव हालदार मंगल मंगल अरविंद विश्वास शंकर विश्वास बिशन दास पप्पू मजूमदार संजीव सरकार गौतम मंडल कार्यक्रम सहसंयोजक वजन मंडल के रूप अध्यक्ष गौतम सिकदर उपाध्यक्ष अमल राय उपाध्यक्ष सुबह कर सा महासचिव शुभम दास और सच्चे दीपू विचार कोषाध्यक्ष पिंटू राय आदि लोग उपस्थित थे

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement