श्रीराम संस्थान काशीपुर में ‘‘राष्ट्रीय युवा दिवस‘‘ का आयोजन

श्रीराम संस्थान काशीपुर में ‘‘राष्ट्रीय युवा दिवस‘‘ का आयोजन

काशीपुर माँ शारदे के पावन प्रांगण श्रीराम संस्थान काशीपुर में स्वामी विवेकानंद जयंती के शुभ अवसर पर ‘‘राष्ट्रीय युवा दिवस‘‘ का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। आयोजन का शुभारम्भ स्वामी विवेकानन्द की तस्वीर में माल्यापर्ण कर किया गया। इस आयोजन में संस्थान के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किये।
इस अवसर पर संस्थान के निदेशक प्रो0 (डाॅ0) योगराज सिंह ने कहा कि हर साल 12 जनवरी का दिन देश में स्वामी विवेकानंद जयंती के तौर पर मनाया जाता है। उनके ओजपूर्ण विचार हर वर्ग, जाति और धर्म के लोगों को हमेशा प्रेरित करते रहे हैं। निराशा से भरे जीवन को ऊर्जा से भर देने वाले उनके विचारों के चलते ही स्वामी जी के जन्मदिन को देशभर में राष्ट्रीय युवा दिवस के तौर पर मनाया जाता है।
संस्थान के प्राचार्य डाॅ0 एस0 एस0 कुशवाहा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद अपने शक्तिशाली व तर्कयुक्त विचारों से सामने वाले का नजरिया बदलने की क्षमता रखते थे। उनकी इसी प्रभावशाली आभा और दुनिया में भारत की एक अलग पहचान बनाने के लिए देश उन्हें उनकी जयंती पर नमन करता है। उन्होंने सभी छात्र छात्राओं को स्वामी जी के विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करने के लिए भी प्रेरित किया।
कार्यक्रम का संचालन बी0एड0 तृतीय वर्ष की छात्रा शिवानी ने किया।
इस अवसर पर संस्थान के निदेशक प्रो0 (डाॅ0) योगराज सिंह, प्राचार्य डाॅ0 एस0 एस0 कुशवाहा, समस्त प्राध्यापक-प्राध्यापिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement