काशीपुर बार एसोसिएशन के सभागार में गुरू गोविंद सिंह की जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई

काशीपुर बार एसोसिएशन के सभागार में गुरू गोविंद सिंह की जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई

काशीपुर।काशीपुर बार एसोसिएशन के सभागार में सिखों के दसवें गुरू गोविंद सिंह की जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई। अरदास के उपरांत उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित किए गए। इस मौके पर सरदार कश्मीर सिंह ने उनके जीवन पर और बलिदान पर प्रकाश डाला। वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि गुरू गोविंद सिंह जी ने धर्म की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। आज हमें उनके बताए हुए मार्ग पर चलकर देश को आगे बढ़ाना है। बार एसोसिएशन अध्यक्ष अवधेश चौबे ने कहा कि गुरू गोविंद सिंह जी के प्रेरणादायक रास्ते पर चलने का आज संकल्प लेना चाहिए। जयंती पर हलुआ प्रसाद बांटा गया तथा वाहेगुरु जी दा खालसा, वाहेगुरु जी दी फतेह का उद्घोष किया गया। कार्यक्रम में बार एसोसिएशन अध्यक्ष अवधेश चौबे, उपाध्यक्ष अनूप शर्मा, सचिव नृपेंद्र चौधरी, उप सचिव सूरज कुमार ,कोषाध्यक्ष सौरभ शर्मा, पुस्तकालय अध्यक्ष सतपाल सिंह बल, ऑडिटर हिमांशु विश्नोई, समस्त कार्यकारिणी सदस्य व शैलेंद्र कुमार मिश्रा, कश्मीर सिंह, इंदर सिंह ,अवतार सिंह, उमेश जोशी, भास्कर त्यागी, सोनल सिंघल, विवेक मिश्रा, आनंद स्वरूप रस्तोगी, हरिश नेगी, रहमत अली खान, संजय चौधरी, प्रदीप चौहान, रहमत अली खान, अर्पित सौदा आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement