मोबाइल लूट कर भागे युवक को पुलिस ने मय बाइक धर दबोचने में सफलता हासिल की

काशीपुर। मोबाइल लूट कर भागे युवक को पुलिस ने मय बाइक धर दबोचने में सफलता हासिल की है। कमला मेहरा पत्नी लक्ष्मण सिंह मेहरा निवासी सैनिक कालोनी ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 14 मार्च को जब वह मार्किट से सामान खरीदकर घर जा रही थी तब चामुंडा विहार कालोनी के पास एक अज्ञात बाइक सवार ने उसका फोन लूट लिया। पुलिस ने धारा 392 आईपीसी के तहत अज्ञात के खिलाफ केस पंजीकृत कर एक टीम का गठन किया गया। उक्त टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास व रूट के समस्त सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर साहिल हुसैन पुत्र रईस निवासी कटैया महुआखेड़ागंज को लूटे गए मोबाइल व घटना में प्रयुक्त बाइक के साथ अलीगंज रोड से गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में साहिल ने बताया कि वह पहले दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था। लॉकडाउन के कारण नौकरी छूट जाने पर बेरोजगार था। अपनी नशे तथा अन्य खर्चो को पूरा करने के लिए वह झपट्टामारी व चोरियां कर लेता था। पुलिस के मुताबिक केस में धारा 411 आईपीसी की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक मनोज रतूड़ी, उपनिरीक्षक नवीन बुधानी, कां. प्रेम कनवाल, नरेंद्र मेहता, गिरीश मठपाल, सुरेंद्र सिंह शामिल थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement