सभी रंगों का रास है होली मन का उल्लास है होली, जीवन में खुशियां भर देती है बस इसीलिए ख़ास है होली : डॉ. अलकनंदा अशोक

रुद्रपुर।UPWWA अध्यक्षा डॉ. अलकनंदा अशोक कुमार के मार्गदर्शन में उत्तराखंड पुलिस परिवार की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, हुनर को निखारने, स्वास्थ्य एवं मनोरंजन हेतु समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

सभी रंगों का रास है होली मन का उल्लास है होली, जीवन में खुशियां भर देती है बस इसीलिए ख़ास है होली : डॉ. अलकनंदा अशोक

प्रीति प्रियदर्शिनी, सेनानायक 31पीएसी के निर्देशन व  कमला बिष्ट, सहायक सेनानायक/नोडल अधिकारी उपवा के प्रयासों से 31PAC में  महिलाओं को होली के पर्व में घर में बने रंगों का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करते हुए  हर्बल रंग बनाए जाने का प्रशिक्षण दिया गया।  इसी क्रम में आज पीएसी प्रांगण में मुख्य अतिथि डॉ. अलकनंदा अशोक कुमार UPWWA अध्यक्षा, की गरिमामय उपस्थिति में  प्रीति प्रियदर्शिनी,सेनानायक 31पीएसी व कमला बिष्ट,सहायक सेनानायक/नोडल अधिकारी उपवा द्वारा वाहिनी की समस्त महिलाओं के साथ होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, महोदया के आगमन पर महिलाओं में हर्षोल्लास व उत्साह देखा गया।मुख्य अतिथि द्वारा सभी को होली पर्व की शुभकामनाएं दी गई तथा सभी के साथ *होली गायन किया गया एवं बनाये गये हर्बल रंगों व फूलों के साथ होली खेली गई*।इस अवसर पर वाहिनी की अन्य महिला अधिकारी/कर्मचारी एवं महिला पारिवारिक सदस्य उपस्थित रही।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement