जिला पुलिस मुख्यालय में अधिवर्षता सेवा पूर्ण करने पर पुलिस कर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई।

जिला पुलिस मुख्यालय में अधिवर्षता सेवा पूर्ण करने पर पुलिस कर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई।

रुद्रपुर।आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर के आदेशानुसार पुलिस लाईन रुद्रपुर में अपर उपनिरीक्षक सुधेश कुमार, अपर उपनिरीक्षक हरीश सिंह खाती, अपर उपनिरीक्षक वीरेंद्र कुमार, हे0 कानि0 दर्शन सिंह नेगी की अधिवर्षता सेवानिवृत्ति व कुक भुवन चंद्र भट्ट जी की स्वैच्छिक सेवनिवृत्ति के अवसर पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया ।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अपराध/ यातायात द्वारा सेवानिवृत हुए पुलिस कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र, उपहार भेंट व शाल ओढ़ाकर भाव-भीनी विदाई दी गयी तथा उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की प्रार्थना करते हुए समस्त पुलिस परिवार की ओर से सेवानिवृत्ति की शुभकामनाऐं दी गयी ।

विदाई समारोह में प्रतिसार निरीक्षक व पुलिस लाईन के अन्य अधिकारी/ कर्मचारियों द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारी/ कर्मचारियों के अच्छे स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की शुभकामनाएं दी गई l

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement