श्रीराम संस्थान में हुआ “स्टूडेंट्स डेवलपमेंट“ कार्यक्रम का आयोजन

श्रीराम संस्थान में हुआ “स्टूडेंट्स डेवलपमेंट“ कार्यक्रम का आयोजन

काशीपुर श्रीराम संस्थान में सभी छात्र छात्राओं के कौशल विकास के लिए एक “एसडीपी“ कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के तहत उच्च प्रबन्धन के 7 कार्य व्यवहारों पर चर्चा कर उन्हें व्यावहारिक जीवन में क्रियान्वित करने हेतु छात्र -छात्राओं को प्रेरित करना था कार्यक्रम का संचालन प्रबंधन विभाग के सहायक प्रोफेसर दिनेश गिनवाल ने किया। उन्होंने बताया कि इनका अभ्यास हमारे व्यवहार, आत्मविश्वास, संचार और दृष्टिकोण के लिए रामबाण है। संस्थान में आयोजित यह “एसडीपी“ बहुत ही उत्साह बर्धक और ज्ञानबर्धक रहा।
कार्यक्रम के माध्यम से टीम प्रबंधन, ग्राहक संवेदनशीलता, लोगों के विकास, लोगों पर फोकस, संचार और विश्लेषणात्मक कौशल को प्रभावी ढंग से समझाया गया ।
कार्यशाला के अंत में श्रीराम संस्थान के निदेशक डाॅ0 योगराज सिंह ने छात्र छात्राओं को बताया कि वे कैसे इन सभी क्रियाकलापों को व्यवहारिक जीवन में लागू कर सकते हैं ।
इस अवसर पर संस्थान के निदेशक प्रो0 (डॉ0) योगराज सिंह, विभागाध्यक्ष (वाणिज्य एवं प्रबन्धन विभाग) डॉ0 शोभित त्रिपाठी व समस्त फैक्ल्टी व छात्र – छात्राएं उपस्थित रहे

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement