कटोराताल चौकी पुलिस ने नाजायज चाकू के साथ दो व्यक्तियों को किया गया गिरफ्तार

कटोराताल चौकी पुलिस ने नाजायज चाकू के साथ दो व्यक्तियों को किया गया गिरफ्तार

काशीपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधमसिंहनगर द्वारा आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत एवं आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय व्यक्तियों के विरुद्ध चलाये जा रहे निरोधात्मक कार्यवाही के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक काशीपुर के आदेशानुसार क्षेत्राधिकारी काशीपुर के निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक काशीपुर के नेतृत्व में दौराने देखरेख शान्ति व्यवस्था, चैकिंग संदिग्ध वस्तु, व्यक्ति, वाहन व रोकथाम जुर्म जरायम आदि में मामूर रहते हुए नागनाथ मंदिर से आगे गुरुद्वारा रोड पर दो व्यक्तियों क्रमशः मुकीम पुत्र अब्दुल वाहिद निवासी काजीबाग कटोराताल काशीपुर व अली अकबर पुत्र मुख्तियार हुसैन निवासी खत्रियान बूरा बताशा वाली गली बांसफोड़न काशीपुर एक-एक अदद नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार कर उनके खिलाफ धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
पुलिस टीम में
कटोराताल पुलिस चौकी प्रभारी विपुल जोशी
कांस्टेबल प्रेम कनवाल
और ईश्वर थे‌।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement