Homeउत्तराखंडसर्किल रेट में हुई वृद्धि को लेकर व्यापार मंडल ने जताई नाराजगी,...

सर्किल रेट में हुई वृद्धि को लेकर व्यापार मंडल ने जताई नाराजगी, मांग पूरी न होने पर आंदोलन की दी चेतावनी

Spread the love

रुद्रपुर। प्रदेश सरकार द्वारा सर्किल रेट में बेहतशा बढ़ोतरी किए जाने पर आज व्यापारियों ने उपनिबंधक कार्यालय पहुंचकर आपत्ति जताई। साथ ही कहा कि शीघ्र ही सर्किल रेट कम नही किए गए तो व्यापार मंडल आंदोलन करेगा। जानकारी देते हुए प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय जुनेजा ने बताया कि राजस्व ग्राम रम्पुरा (मॉडल कालोनी, फैन्डस कालोनी, आहूजा कालानी, सूर्या इन्कलेव आदि) में वर्तमान प्रशासन के नियमानुसार भूमि के सर्किल रेट में अत्यधिक बढ़ोत्तरी की गई है, जबकि उक्त क्षेत्रान्तर्गत पूर्व में भूमि के सर्किल रेट वर्तमान सर्किल रेट में काफी अंतर है। वर्तमान सर्किल रेट में लगभग 200 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। जिससे मध्यमवर्गीय परिवारों को भूमि की रजिस्ट्री कराने में आर्थिक असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है व न्यूनतम आय वर्ग के परिवारों के लिए प्लाट क्रय करना अथवा बढ़े हुए सर्किल रेट पर रजिस्ट्री कराना बेहद कठिन हो गया है। व्यापार मंडल ने अनुरोध किया है कि इसके दृष्टिगत वर्णित क्षेत्रों के सर्किल रेट में वृद्धि को कम किया जाये। यदि बढ़े हुए सर्किल रेट को कम नहीं किया गया तो व्यापार मंडल आंदोलन को बाध्य होगा।
इस मौके पर व्यापार मंडल प्रदेश सयुक्त महामंत्री राजेश बंसल, अध्यक्ष संजय जुनेजा, जिला मंत्री राजकुमार सीकरी, युवा व्यापार मंडल महामंत्री पवन गाबा, जतिन नागपाल, सतीश अरोड़ा, शिवेन सेठी, पारस गहलोत आदि सहित अनेकों व्यापारी मौजूद थे।

 


Spread the love
Must Read
Related News
error: Content is protected !!