संजय नगर खेड़ा में 5 दिन से चल रहे सार्वजनिक अखंड नाम संकीर्तन महायज्ञ का के समापन में पहुंचे भाजपा नेता भारत भूषण चुघ

संजय नगर खेड़ा में 5 दिन से चल रहे सार्वजनिक अखंड नाम संकीर्तन महायज्ञ का के समापन में पहुंचे भाजपा नेता भारत भूषण चुघ

 

रुद्रपुर -संजय नगर खेड़ा में 5 दिन से चल रहे सार्वजनिक अखंड नाम संकीर्तन महायज्ञ का आज समापन हुआ। इन 5 दिनों में विभिन्न कीर्तन मंडलियों ने प्रभु नाम का गुणगान किया। यह संकीर्तन महायज्ञ 17 फरवरी को प्रारंभ हुआ था।जहां सैकड़ो हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे ।आज सार्वजनिक अखंड नाम संकीर्तन के समापन पर भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक भारत भूषण चुघ पहुंचे। जहां उन्होंने साधु संतों का आशीर्वाद दिया और कीर्तन में प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के धार्मिक अनुष्ठानों से आपसी प्रेम और सौहार्द बढ़ता है। रुद्रपुर शहर में समय-समय पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है जिसमें विभिन्न मत और संप्रदाय के लोग शामिल होते हैं जो आपसी एकता की मिसाल है। उन्होंने कहा कि प्रभु नाम के सुमिरन से मनुष्य भवसागर से पार हो जाता है। उन्होंने सार्वजनिक अखंड नाम संकीर्तन महायज्ञ पर सभी को शुभकामनाएं दी। समापन अवसर पर प्रसाद भंडारे का भी आयोजन किया गया ।इस मौके पर रमन विश्वास, राजकोली, शिवकुमार शिबू ,दर्शन कोली, सनी पासवान समेत सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement