इस दिन होगा जिला पर्यटन विकास परिषद द्वारा विभिन्न साहसिक खेल प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन ,,प्रतिभागी बने

इस दिन होगा जिला पर्यटन विकास परिषद द्वारा विभिन्न साहसिक खेल प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन ,,प्रतिभागी बने

रूद्रपुर।जिला पर्यटन विकास अधिकारी लता बिष्ट ने बताया कि उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद देहरादून के तत्वाधान में विभिन्न साहसिक खेल प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन समय-समय पर किये जा रहे है। उन्होने बताया कि मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ 14 से 25 वर्ष तक के युवाओं द्वारा प्रतिभाग किया जा सकता है। उन्होने बताया कि निःशुल्क प्रशिक्षण हेतु भोजन, आवास एवं तकनीकी उपरणों की व्यवस्था विभाग द्वारा की जायेगी।
उन्होने बताया कि इच्छुक युवाओं (छात्र/छात्राओं) को अपने साथ अपना व्यक्तिगत सामान लाना होगा। उन्होने बताया कि प्रतिभागियों का चयन प्रथम आवत प्रथम पावत के आधार पर चयन किया जायेगा। उन्होने बताया कि प्रतिभागी निर्धारित अवेदन पत्र में अपना आवेदन कर सकते है। उन्होने बताया कि अधिक जानकारी हेतु कार्यालय के दूरभाष नं0-05944-250838 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement