फिटनेस सेंटर को पूर्व की भांति सुचारू करने को लेकर ट्रांसपोर्टरों का हल्ला बोल, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

रुद्रपुर। हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी रुद्रपुर आरटीओ कार्यालय में फिटनेस सेंटर शुरू न होने के चलते ट्रांसपोर्टरों ने आरटीओ कार्यालय व कलेक्ट्रेट परिसर में विरोध जताया। साथ ही एआरटीओ व एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा। सौंपे ज्ञापन में ट्रांसपोर्टरो ने बताया कि उनके द्वारा ATS फिटनेस सेंटर के संबंध में हाईकोर्ट में याचिका दर्ज कराई थी, जिसके बाद हाईकोर्ट द्वारा आदेश पारित कर पूर्व की भांति देहरादून, विकास नगर व ऊधमसिंह नगर के आरटीओ कार्यालय में फिटनेस किये जाने को कहा गया था। परंतु देहरादून व विकासनगर में आदेश का अनुपालन हुआ लेकिन ऊधमसिंह नगर में अभी भी हाईकोर्ट के आदेश का अनुपालन नही हुआ है। जिस बावत ट्रांसपोर्टरों को असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। जिसको लेकर ट्रांसपोर्टरों ने एसडीएम प्रत्युष सिंह को ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही की मांग की है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement