सहभोज समाज मे प्रेम और सहभागिता बढ़ाते है : कोश्यारी

सहभोज समाज मे प्रेम और सहभागिता बढ़ाते है : कोश्यारी

पूर्व राज्यपाल ने रामनगर में सहभोज में शिरकत किया

 

रामनगर के देवीपुरा मालधन में पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने पर्वतीय शिल्पकार जन जागृति समिति द्वारा आयोजित सहभोज कार्यक्रम में शामिल हुए इस दौरान उन्होंने कहा की इस तरह के आयोजन विभिन्न समुदाय के लोगो मे आपसी प्रेम और सहभागिता निभाते हैं श्री कोश्यारी ने कहा सहभोज कार्यक्रमों से समाज में एकता, अपनों के प्रति सेवा भाव का विचार, एवं आपसी संवाद से विभिन्न विचारों को समझने का अवसर प्रदान होता है। इस दौरान पूर्व राज्यपाल ने स्थानीय लोगों के साथ मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम भी जाना

 

पूर्व राज्यपाल कोश्यारी ने कहा युवाओं को पहाड़ी क्षेत्रों से पलायन रोकने के लिये भी कार्य करने होंगे उन्होंने कहा सरकार युवाओ और पहाड के लोगो के लिये कई योजनाएं ला रही है जिसका लाभ लोगो को लेना चाहिए और स्वरोजगार को अपनाना चाहिए श्री कोश्यारी ने कहा राज्य हित मे युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना चाहिए तभी राज्य विकास की और अग्रसर होगा इस दौरान पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने समाज मे अच्छा कार्य करने वालो को सम्मानित भी किया

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement