श्रीराम संस्थान के एमबीए छात्र-छात्राओं ने लहराया परचम

श्रीराम संस्थान के एमबीए छात्र-छात्राओं ने लहराया परचम
काशीपुर। वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड तकनीकी विश्वविद्यालय, देहरादून द्वारा एमबीए प्रथम सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया, जिसमें श्रीराम इन्स्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एण्ड टैक्नोलॉजी (पीजी कॉलेज) काशीपुर के छात्र-छात्राओं का उच्च प्रदर्शन रहा, जिसमें प्रथम स्थान दीक्षा जुयाल 76.63 प्रतिशत, द्वितीय स्थान तनुज पाण्डे 75.50 प्रतिशत एवं तृतीय स्थान हेमपुष्पा मावरी 73.75 प्रतिशत ने प्राप्त किया।
इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष रवीन्द्र कुमार, निदेशक प्रो. (डॉ.) योगराज सिंह, प्राचार्य डॉ. एसएस कुशवाहा, विभागाध्यक्ष (प्रबंधन एवं वाणिज्य विभाग) डॉ. शोभित त्रिपाठी एवं समस्त प्रवक्ताओं ने छात्र/छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement