आईटीआई पुलिस ने तीन वारंटियों को किया गिरफ्तार

आईटीआई पुलिस ने तीन वारंटियों को किया गिरफ्तार

काशीपुर। थाना आईटीआई पुलिस ने तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधमसिंहनगर द्वारा आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत जनपद में वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक काशीपुर व क्षेत्राधिकारी काशीपुर के निर्देशन व निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना आईटीआई के निर्देश पर थाना आईटीआई पुलिस द्वारा धारा 60 आबकारी अधिनियम के वारंटी कलुआ पुत्र रघुनाथ निवासी केशवपुरम, सचिन पुत्र हरिओम निवासी श्यामपुरम तथा शशिबाला पत्नी जगत सिंह निवासी शंकरपुरी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक प्रकाश सिंह बिष्ट, हेड कांस्टेबल शेखर बनकोटी, महिला कांस्टेबल सुनीता कम्बोज शामिल थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement