पुलिस ने कच्ची शराब के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार

काशीपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर द्वारा आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत जनपद में अवैध शराब की रोकथाम व बरामदगी हेतु चलाए जा रहे हैं अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक काशीपुर व क्षेत्राधिकारी काशीपुर के निर्देशन व निकट पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काशीपुर के निर्देश पर चौकी कटोराताल की टीम ने गुरुद्वारा रोड महादेव कॉलोनी के निकट से सचिन देव सिंह पुत्र मंगत सिंह निवासी खाईखेड़ा को एक प्लास्टिक की जरीकेन में 10 लीटर कच्ची शराब समेत गिरफ्तार कर धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत उसका चालान किया गया। पुलिस टीम में चौकी प्रभारी विपुल जोशी, कांस्टेबल प्रेम सिंह कनवाल, गिरीश मठपाल थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement