सड़क दुर्घटना में छात्रनेता धन सिंह मेहरा की मौत 

सड़क दुर्घटना में छात्रनेता धन सिंह मेहरा की मौत

 

चलती बाइक में दस टायरा ट्राला गिरा

 

 

किच्छा हल्द्वानी बाईपास मार्ग पर रेता बजरी से भरा दस टायरा ट्राला चलती बाइक पर गिरने से छात्र नेता की मौत हो गयी जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ट्राले को क्रेन से उठाकर बमुश्किल दोनों बाइक सवारों को बाहर ट्राले के नीचे से निकाला गया। तब तक छात्र नेता की मौत हो चुकी थी। गंभीर हालत में उसके साथी किच्छा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से रैफर किया गया है।

 

 

 

 

जानकारी के अनुसार शांतिपुरी निवासी 30 वर्षीय छात्र नेता धन सिंह मेहरा पुत्र जीत सिंह मेहरा अपने साथी रामपुर उत्तर प्रदेश निवासी 36 वर्षीय इस्लाम पुत्र छुन्नम के साथ शनिवार दोपहर बाइक संख्या यूके 06ए एक्स 9125 पर किच्छा से हल्द्वानी की ओर जा रहे थे। करीब 12 बजे हल्द्वानी बाईपास पर शनि मंदिर के निकट हल्द्वानी की ओर से आ रहा दस टायरा ट्राला संख्या यूके 06सीबी 4647 अचानक अनियंत्रित होकर बाइक के उपर पलट गया। घटना से मौके पर हड़कम्प मच गया। आनन फानन में लोगों ने मौके पर क्रेन मंगवाई । क्रेन की मदद से ट्राले को हटाकर दोनों बाइक सवारों को ट्राले के नीचे से निकाला गया। तब तक छात्र नेता धन सिंह की मौत हो चुकी थी। जबकि इस्लाम गंभीर रूप से घायल था उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए हायर सैंटर रैफर कर दिया गया। घटना की सूचना पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, विधायक प्रतिनिधि गौरव बेहड़ समेत तमाम लोग मौके पर पहुंच गये दुर्घटना में धन सिंह की मौत की सूचना पर कई छात्र नेता भी किच्छा पहुंच गये। उन्होंने घटना पर शोक व्यक्त किया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement