एस सी गुड़िया आईएमटी में कुमाऊं विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय 6a साइट महिला क्रिकेट टूर्नामेंट सफलतापूर्वक संपन्न।

एस सी गुड़िया आईएमटी में कुमाऊं विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय 6a साइट महिला क्रिकेट टूर्नामेंट सफलतापूर्वक संपन्न।

राजकीय महाविद्याला रुद्रपुर बना विजेता।

काशीपुर । बाजपुर रोड स्थित सत्येंद्र चंद गुड़िया इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एंड लॉ कॉलेज के प्रांगण में दो दिवसीय कुमाऊं विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय 6a साइड महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक समापन हुआ । उक्त जानकारी देते हुए प्रतियोगिता की आयोजक सचिव पवन कुमार बख्शी ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता में डीएसबी केंपस नैनीताल, एमबीपीजी हल्द्वानी, राजकीय महाविद्यालय रुद्रपुर एवं एस सी गुड़िया आई एम टी सहित कुल चार टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रथम दिवस प्रतियोगिता का प्रथम मैच नैनीताल एवं आईएमटी के बीच खेला गया जिसमे नैनीताल विजई रहा । अगला मैच रुद्रपुर और हल्द्वानी के बीच खेला गया जिसमें रुद्रपुर ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 6 ओवर में 55 रन बनाए जवाब में हल्द्वानी की टीम 51 रन पर ऑल आउट हो गई । अगला मुकाबला हल्द्वानी और नैनीताल के मध्य हुआ जिसमे हल्द्वानी ने 61 रन बनाए जवाब में नैनीताल की टीम 31 रन ही बना सकी। अगले दिन प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रुद्रपुर और हल्द्वानी के मध्य खेला गया जिसमें रुद्रपुर ने हल्द्वानी को 58 रनो से पराजित किया रुद्रपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवरों में 128 रन बनाए जवाब में हल्द्वानी की टीम मात्र 80 रन पर ही सिमट गई । रुद्रपुर की ओर से गायत्री ने 46 एवम मुस्कान कुमारी ने 39 रन बनाए । विजेता एवम उपविजेता टीम के खिलाडियों को समापन समारोह के मुख्य अतिथि कुमाऊं विश्वविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी डॉक्टर नागेंद्र शर्मा ने ट्रॉफी, मेडल एवम प्रमाण पत्र देकर पुरुस्कृत किया । उन्होंने सभी खिलाड़ियों को अपना साधुवाद देते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। मैच के एम्पायर नवनीत राय और इरफान खान एवम स्कोरर प्रगति दुमका रही। इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त निदेशक डॉक्टर केवल कुमार, प्राचार्य यूजी डॉक्टर निमिषा अग्रवाल ,रजिस्टर (विधि एवम पीजी ) डीन पीजी , उपप्राचार्य यूंजी, डीएसडब्ल्यू , डीन (यूजी), रुद्रपुर टीम के मैनेजर राजेश कुमार हल्द्वानी टीम के मैनेजर सुरेंद्र सिंह नेगी सहित समस्त फैकल्टी एवम स्टाफ उपस्थित रहा । कार्यक्रम का संचालन संयुक्त रूप से पंकज रावत एवं दीपक गुप्ता द्वारा किया गया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement