फर्जी दस्तावेजों से लोन लेने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

फर्जी दस्तावेजों से लोन लेने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

काशीपुर। फर्जी दस्तावेजों से लोन लेने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रिषि ओसवाल शाखा प्रबंधक एचडीएफसी बैंक काशीपुर के द्वारा प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि एचडीएफसी बैंक काशीपुर से लोन स्कीम के अन्तर्गत हर सिंह आदि के द्वारा बैंक से अलग-अलग तिथियों पर लोन लेकर बैंक के सार्वजनिक धन को हानिकारक कर बैंक को आर्थिक क्षति पहुंचायी है। तहरीरी सूचना पर थाना हाजा पर धारा 406/420 आईपीसी के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक के निर्देशन में अभियुक्त के विरूद्ध साक्ष्य संकलन व गिरफ्तारी हेतु उपनिरीक्षक भूपाल राम पौरी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया और अभियोग में साक्ष्यों के आधार पर धारा 467/468/471 आईपीसी की बढोत्तरी की गयी और 29 मार्च को मुखबिर की सूचना पर हर सिंह पुत्र बाग सिंह निवासी ग्राम लक्ष्मीपुर लच्छी धनौरी काशीपुर, किशोर कुमार पुत्र हंसादत्त निवासी पशुपति विहार नीझड़ा काशीपुर हाल कर्मचारी चोला मण्डल बैंक काशीपुर, विशाल कुमार पुत्र सत्यपाल सिंह निवासी धीमरखेड़ा काशीपुर को उनके घरों से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक सतीश कुमार शर्मा, उपनिरीक्षक भूपाल राम पौरी, कां. खुशाल सिंह व होमगार्ड प्रमोद कुमार शामिल रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement