जेसीज की छात्रा निवेदिता का व्यवसाय प्रशासन पाठ्यक्रम में सिगबर्ग -जर्मनी में एडमिशन जेसीज पब्लिक स्कूल की कक्षा

जेसीज की छात्रा निवेदिता का व्यवसाय प्रशासन पाठ्यक्रम में सिगबर्ग -जर्मनी में एडमिशन जेसीज पब्लिक स्कूल की कक्षा 12वीं की छात्रा निवेदिता कांडपाल ने इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ एप्लाइड साइंसेज – बैड होननेफ कार्यालय प्रभारी: सिगबर्ग में राइन-सीग-क्रेइस ,जर्मनी में व्यवसाय प्रशासन ( business administration) पाठ्यक्रम में प्रवेश प्राप्त किया है। आवश्यक उच्च शिक्षा प्रवेश योग्यता के साथ-साथ अंग्रेजी दक्षता की आवश्यकता को भी पूरा किया हैं । ज्ञात हो कि निवेदिता कक्षा 12वीं के वाणिज्य वर्ग की छात्रा हैं ।उन्होंने एनसीसी के कैडेट होने के साथ-साथ खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय प्रबंधन समिति के महासचिव श्री सुर जीत सिंह ग्रोवर ने विविधता की निवेदिता के इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि जैसे इसमें समय-समय पर होने वाले करियर काउंसलिंग कार्यक्रम विद्यार्थियों की नई और मौलिक सोच को बढ़ावा देते हैं जिससे विद्यार्थी पारंपरिक पाठ्यक्रमों से हटकर नए-नए पाठ्यक्रमों और राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध शैक्षिक संस्थानों में प्रवेश के लिए प्रयास करते हैं। जेसीज के विभिन्न विद्यार्थी देश – विदेश में श्रेष्ठ पदों पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं जो अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं । विद्यालय के निदेशक सुधांशु पंत, प्रधानाचार्य श्री प्रवेश मेहरा सहित समस्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने निवेदिता की उल्लेखनीय उपलब्धि पर उन्हें और उनके अभिभावकों बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रदान की।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement