जिंदल साउथ सिटी में नवरात्र के अवसर पर माता की चौकी का आयोजन किया गया

जिंदल साउथ सिटी में नवरात्र के अवसर पर माता की चौकी का आयोजन किया गया

 

 

काशीपुर। अलीगंज रोड स्थित जिंदल साउथ सिटी में नवरात्र के अवसर पर माता की चौकी का आयोजन किया गया, जिसमें साक्षी जागरण मंडली ने माता के भजन

प्रस्तुत कर साउथ सिटी के निवासियों का मन मोह लिया। कालौनी वासी देर रात तक भजनों पर झूमते नजर आये। साक्षी जागरण मंडली के संचालक भटनागर जी रहे। जागरण मंडली में स्थानीय एवं बाहर से आए कलाकारों ने एक से बढ़कर एक सुन्दर भजन प्रस्तुत किये। गणेश जी व माता रानी की झांकी प्रस्तुत की गई, जोकि आकर्षण का मुख्य केन्द्र रही। कालौनीवासी महुआखेड़ागंज स्थित यूनिको प्लास्ट प्रा. लि. के सीएमडी अनिल लड्डा ने सभी को हिन्दू नवसंवत्सर की शुभकामनाएं दीं। साथ ही सबके सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम को आगे भी प्रतिवर्ष कराये जाने की बात कही। वरिष्ठ अधिवक्ता आलोक माथुर, योगेश चौहान व जितेन्द्र गुप्ता ने सभी की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर विकास शर्मा, शिव प्रकाश सक्सेना, जगदेव सिंह, अमित यादव, वीके गुप्ता, अमित गुप्ता, राजपाल, अभिषेक लड्ढा, संगीता लड्डा, रचना माथुर, प्रभात चौहान, ममता गुप्ता, पूजा गुप्ता आदि साउथ सिटी के निवासी मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement