समाजसेवी जसविंदर सिंह खरबंदा ने जागरूक मतदाताओं को वितरित किया 75 कुंतल गेहूं का पुरस्कार

समाजसेवी जसविंदर सिंह खरबंदा ने जागरूक मतदाताओं को वितरित किया 75 कुंतल गेहूं का पुरस्कार

रुद्रपुर मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए समाजसेवी जसविंदर सिंह खरबंदा द्वारा चलाया गया मतदाता जागरूक अभियान के विजेताओं को आज 5 कुंतल वह एक कुंतल गेहूं देकर सम्मानित किया गया कुल 10 विजेताओं को प्रथम पुरस्कार के रूप में 5 कुंतल गेहूं एवं 23 विजेताओं को एक क्विंटल गेहूं के रूप में द्वितीय पुरस्कार वितरण किया गया.

समाजसेवी जसविंदर सिंह खरबंदा ने एक अभिनव पहल करते हुए लोकसभा चुनाव 2024 में अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान हेतु जागरूक करने का अभियान चलाया और घोषणा की कि नैनीताल उधम सिंह नगर लोकसभा क्षेत्र में कोई भी मतदाता जो मतदान कर उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम में अमिट स्याही का निशान की फोटो भेजेगा, उसमे से लक्की ड्रा निकालकर 10 विजेताओं को प्रथम पुरस्कार के रूप में 5 कुंतल गेहूं एवं 23 विजेताओं को एक क्विंटल गेहूं के रूप में द्वितीय पुरस्कार वितरण किया गया.

इस दौरान नरेंद्र जी, सीए हरनाम चौधरी, सीए अशोक सिंघल, समाजसेवी सुशील गाबा, मनीष अग्रवाल, हरीश ठुकराल, किशन ग्रोवर समेत सभी विजयी प्रतिभागी मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement