आगामी निकाय चुनाव को लेकर काशीपुर कांग्रेसियों ने किया विचार विमर्श

आगामी निकाय चुनाव को लेकर काशीपुर कांग्रेसियों ने किया विचार विमर्श

काशीपुर। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष करन माहरा के निर्देशानुसार महानगर जिलाध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन के नेतृत्व में वार्ड नंबर 14 टांडा उज्जैन उत्तरी में छत्रपाल के प्रतिष्ठान पर आयोजित बैठक में आगामी निकाय चुनाव को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता रघुनाथ ने, जबकि संचालन महानगर महासचिव मो. आरिफ सैफी ने किया। इस दौरान वार्ड नंबर 14 के अध्यक्ष बन्ने पहलवान को नियुक्ति-पत्र सौंपा गया जिसकी पूरी कमेटी 10 दिन के भीतर बनाकर महानगर जिलाध्यक्ष को सूचित करेंगे। बैठक में हरपाल सिंह, सुखलाल भारती, दया किशन, महानगर अध्यक्ष आईटी सेल हनीफ गुड्डू, शगुफ्ता, राहुल कुमार, अशोक कुमार, विनोद कुमार, मो. शकीरा, मो. यासीन, रोबिन कुमार, धनंजय सिंह, गौरव राय इत्यादि मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement