दहेज उत्पीड़न के मामले में पुलिस ने की शिकायत दर्ज

काशीपुर। कम दहेज लाने का ताना देते हुए पांच लाख की नकदी व बाइक की मांग कर विवाहिता का उत्पीड़न करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। ग्राम भोगपुर निवासी सरिता पुत्री रामकिशन ने पुलिस में तहरीर सौंपकर कहा कि 19 मई 2020 को उसका विवाह केलामोड़ निवासी दिनेश पुत्र नरेश के साथ हुआ था। विवाह के बाद कम दहेज का ताना देकर पांच लाख रुपये व बाइक की मांग करते हुए पति दिनेश, देवर कपिल, सास बीना, ससुर नरेश, उसे परेशान करते हुए मारपीट करने लगे। देवर ने उससे दुष्कर्म का प्रयास किया जबकि पति उसके साथ मारपीट करते हुए अप्राकृतिक मैथुन करता था। पीड़िता का आरोप है कि उसे जलाकर मारने की कोशिश भी की गई। बीती 9 फरवरी को उसे घर से निकाल दिया गया। पीड़िता एक बच्चे की मां है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement