पुस्तक दिवस के अवसर पर सुदामा लाल स्कूल में पुस्तक आधारित बातचीत का आयोजन किया गया

पुस्तक दिवस के अवसर पर सुदामा लाल स्कूल में पुस्तक आधारित बातचीत का आयोजन किया गया

 

 

काशीपुर। काशीपुर ब्लॉक में विश्व पुस्तक दिवस के अवसर पर ‘पुस्तक आधारित बातचीत का आयोजन अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन के द्वारा टीचर लर्निंग सेंटर, सुदामालाल में किया गया। इसमें 10 शिक्षकों ने अपने द्वारा पढ़ी किताब पर (किताब का नाम, लेखक, सार, खास बात, कक्षा शिक्षण से उसका जुड़ाव तथा खुद के अनुभव आदि) बात रखी। इसमें शामिल कुछ किताब जैसे-तोत्तोचान, पढ़ना जरा सोचना, बच्चे असफल कैसे होते हैं, लिखने की शुरूआत, सेपियंस, भाई तू ऐसी कविता क्यों करता है तथा कुछ साहित्य की किताबें थीं | शिक्षकों की तरफ से आई बातों को समेकित करते हुए कमलेश जी ने किताबें पढ़ने की जरुरत, बच्चों के साथ उनके इस्तेमाल तथा किताब के नजरिये को समझने, उस पर संवाद करने, लिखने जैसी बातों पर जोर दिया। खंड शिक्षा अधिकारी आरएस नेगी ने शिक्षक को किताब पढ़ने और बच्चों तक इस प्रवृति को ले जाने की बात कही। कार्यक्रम में ब्रह्मपाल सिंह, दीपा जोशी, अनीता शर्मा, ज्योति राना, नंदराम सिंह, शगुफ्ता रहमान , मुकेश शर्मा, मनीषा सिंह, इन्दुमान, मंजू, नमिता अग्रवाल, अम्बरीश कुमार, रजनी नवानी, तलविंदर कौर आदि शिक्षकों ने प्रतिभाग किया |

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement