डॉ. यूनुस चौधरी के योमे पैदाइश के मौके पर क्षेत्र की जानी-मानी हस्तियों ने दी शुभकामनाएं

डॉ. यूनुस चौधरी के योमे पैदाइश के मौके पर क्षेत्र की जानी-मानी हस्तियों ने दी शुभकामनाएं

जसपुर। राजनीति में दमदार रसूख रखने वाले डॉ. यूनुस चौधरी के योमे पैदाइश के मौके पर उनके बैल जुड़ी स्थित आवास पर बधाई देने वालों को तांता लगा रहा। बताते चलें कि यूनुस चौधरी के वालिद मोहतरम डा. यूसुफ चौधरी कांग्रेस सरकार में मंत्री पद पर आसीन रहे थे। उनके स्वर्गवासी होने पर डा. यूनुस चौधरी को कांग्रेस सरकार ने मंत्री पद से सुशोभित किया था। कांग्रेस की नीतियों से खफा डा. यूनुस ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा।‌ आम आदमी पार्टी में उन्हें अहम पद मिला, लेकिन किन्हीं कारणों के चलते यह पार्टी उन्हें रास नहीं आई और इस वर्ष उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का झंडा पकड़ लिया। वर्तमान में वे भाजपा की नीतियां आमजन तक पहुंचाने के साथ ही समाजसेवा में जुटे हैं। आज यूनुस चौधरी की योमे पैदाइश के मुबारक मौके पर तमाम लोगों ने उनके आवास पर पहुंच कर मुबारकबाद पेश की। डा. यूनुस ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement