तो चंपावत होगी सीएम धामी की रणभूमि, कल विधानसभा अध्यक्ष को इस्तीफा सौपेंगे गहतोड़ी !

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए चंपावत विधायक कैलाश गहतोड़ी ने सीट छोड़ने का मन बना लिया है, जिसके बाद वह कल विधानसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं। विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए उपचुनाव की रणभूमि चंपावत होगी। इसके लिए चंपावत विधायक कैलाश गहतोड़ी कल विधानसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा दे सकते हैं। जिसके बाद तय माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उपचुनाव चंपावत विधानसभा से लड़ेगें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement